ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोटा जाने के लिए BJP विधायक ने 2 गाड़ियों का पास बनवाया, सरकारी...

कोटा जाने के लिए BJP विधायक ने 2 गाड़ियों का पास बनवाया, सरकारी की बजाय निजी गाड़ी से बेटी को लेकर आए

21-Apr-2020 04:30 PM

PATNA : हिसुआ विधायक द्वारा अपने बच्चों को कोटा से लाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस विपक्ष की ओर से सवाल उठने के बाद हिसुआ विधायक ने सफाई दी है. उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि प्रशासन की ओर से परमिशन मिलने के बाद ही वह अपनी बच्ची को लेन गए थे. सवाल उठाने वाले लोगों को अधिकारियों से बातचीत करनी चाहिए. 


सरकारी गाड़ी के प्रयोग किये जाने पर  विधायक ने सफाई दी है. हिसुआ विधायक अनिल कुमार ने कहा कि यह बेवजह और बेबुनियादी बातें कही जा रही हैं. मैंने विधिवत प्रक्रिया के तहत पास निर्गत कराया था. दोनों गाड़ी का पास बनवाया गया था लेकिन मैंने प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल किया था. ना जाने क्यों लोग इसपर हाय तौबा मचा रहे हैं. जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उनको अधिकारी से जानकारी लेनी चाहिए. मैंने विधि के खिलाफ कोई भी काम नहीं किया है.


विधायक द्वारा कोटा में फंसी अपनी बेटी को लॉक डाउन अवधि में वापस लाने का मामला तूल पकड़ लिया है. सदर अनुमंडल कार्यालय से आदेश लेकर वह खुद निजी गाड़ी से कोटा गए थे. इसकी जानकारी सामने आने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. इस मामले में हिसुआ विधायक ने कहा कि वह खुद एक जिम्मेवार व्यक्ति हैं. विधायक ने कहा कि उनकी बेटी मानसिक दबाव में आ गई थी और उसकी तबियत थोड़ी खराब हो गई थी. इसलिए अपनी बेटी को लेने गए थे.