ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / प्रेमिका के साथ भागने के चक्कर में चोर बना प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा

प्रेमिका के साथ भागने के चक्कर में चोर बना प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा

31-May-2022 10:27 AM

NALANDA: आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी। लेकिन बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में इतना पागल हो गया था कि वह उसके साथ भागना चाहता था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे तो वह गलत धंधे करने लग गया। उसने पैसे का जुगाड़ तो कर लिया लेकिन उसकी प्रेम कहानी सफल नहीं हो पाई।


मामला नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र का है। सोमवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को धर दबोचा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। एक आरोपी की पहचान गोकुलपुर ओपी के भतियार गांव के रहने वाला बादल कुमार के रूप में की गई है तो वहीं दूसरा आरोपी दीपनगर के महानंदपुर का रहने वाला राहुल कुमार है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक़ इलाके में बाइक चोरी की घटना में बढ़ोतरी हुई थी। जब इसकी जांच की गई तो घटना का खुलासा हुआ। शक के आधार पर बादल को पकड़ा गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने जानकारी दी, जिसके बाद दीपनगर के महानंदपुर के रहने वाले राहुल के घर से चोरी की बाइक बरामद की गई। ये बाइक बादल ने राहुल को 8500 रुपये में बेची थी। 


बादल ने बताया कि वह प्रेमिका से साथ भागना चाहता था। इसी कारण वह गलत काम करने पर मजबूर हो गया ताकि वह कुछ पैसे जुटा सके। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने घटना को लेकर अन्य लोगों को भी सचेत किया और ऐसे काम न करने की हिदायत दी।