Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
07-May-2024 12:57 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में इश्क में पागल शख्स ने पत्नी और बेटी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले की सुचना पुलिस टीम को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार,मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मंशा राम अखाड़ा में दूसरी महिला के प्यार में पागल पति ने सारी हैवानियत पार करते हुए अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की। जहां उसने अपनी मासूम बेटी पर भी हत्या की नीयत से चाकू से वार कर दिया और लहूलुहान कर दिया।बताया जाता है कि पति संजय का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिस वजह से वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था।
इसी बात को लेकर पत्नी उसे छोड़ कर अपने मायके चली गई थी और दोनों में तलाक को लेकर बात चल रही थी, जिसके बाद मामला न्यायालय में पंहुचा और कोर्ट के आदेश पर पत्नी को संजय के साथ चार दिन पूर्व ससुराल आना पड़ा। जिसके बाद बीती रात सनकी पति ने कुछ कहासुनी होने पर चाकू उठाकर अपनी पत्नी और बेटी पर वार कर दिया।
वहीं, इस घटना में घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर घायल महिला की मां ने पुलिस ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। संजय सचिवालय में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, बाकी समय वह नेत्र संबंधित रोगों का इलाज करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।