ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / ‘हम तो पुराना खेलाड़ हैं.. उनको सचेत किए थे लेकिन..’, प्रखंड प्रमुख हत्याकांड...

‘हम तो पुराना खेलाड़ हैं.. उनको सचेत किए थे लेकिन..’, प्रखंड प्रमुख हत्याकांड पर बोले गोपाल मंडल- हत्याएं तो होती रहेंगी.. कोई रोक नहीं सकता

18-Mar-2024 12:51 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में बीते दिनों हुए प्रखंड प्रमुख व प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के कई दिन बीच जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। मामले को लेकर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन हत्या की घटनाएं होती रहेंगी, इसे कोई रोक नहीं सकता है।


गोपाल मंडल ने कहा कि इस मामले में पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। दारोगा से लेकर एसपी तक से हम मिले हैं। एसपी को हमने बोला कि जितना जल्दी हो उतना जल्दी अरेस्ट कीजिए और पकड़िए। जो हमारा समर्थक हो, जो हमारा चिंतन करता हो उनको मारने वाला स्थिर नहीं रह सकता है। बिहार में जंगल राज नहीं हुआ है। यह बात है की मर्डर को कोई रोक ही नहीं सकता है। मिथुन तो वाजिब में अपना जमीन लिया था। हम बोल थे एक दिन कि मिथुन ऐसे काहे बैठते, आप बैठिए ऊंचे मकान पर जहां आपका घर है। बाकी मजदूर लोग काम करेगा उसको हम बोले थे कि आप सतर्क रहिए नहीं तो आपकी जान चली जाएगी।


उन्होंने कहा कि हम तो पुराना खेलाड हैं, अनुभवी आदमी हैं। 62 साल उम्र हो गया, दुनिया हम लंबी देखे हैं। जिनको जिनको हम बोले हैं सतर्क रहने के लिए अगर वह नहीं रहा है तो उनकी हत्या हुई है। आज से सूचना नहीं दे रहे थे, जब उसकी गाड़ी चोरी हुई थी तभी उसको बोले थे। हम बोले थे कि हम भी आकर यहां पर बैठते हैं, कोई दुश्मन आ जाएगा हमको भी मार देगा। आप तो मरवे कीजिएगा हमको भी मरवाइएगा। हम उसको सतर्क किए थे लेकिन नहीं मानें।


गोपाल मंडल ने आगे बताया कि अपराधिक घटना घटते रहेगा, इसको कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि घटनाएं तो घटती रहेंगी। अभी हम लोग ही हैं साथ में आपस में बातचीत कर रहे है पीछे से कोई आदमी आकर लाठी चला दे तो ब्रेन हेमरेज हो जायेगा। इसको कोई नही रोक सकता है। लेकिन छिनतई, बलात्कार इस पर कंट्रोल हुआ है लेकिन मर्डर को कोई नहीं रोक सकता। इसको कोई कंट्रोल नही कर सकता है।