ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘बलात्कारी को बचाओ, बलात्कारियों को देश से सुरक्षित भगाओ’ : प्रज्वल रेवन्ना मामले...

‘बलात्कारी को बचाओ, बलात्कारियों को देश से सुरक्षित भगाओ’ : प्रज्वल रेवन्ना मामले को लेकर तेजस्वी का बीजेपी पर तीखा हमला

30-Apr-2024 11:14 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार से जातिवाद और परिवारवाद को समाप्त कर देंगे। शाह के इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है और इसे हास्यास्पद बताया है। वहीं कर्नाटक में यौन शोषण वाले वीडियो के मामले में उन्होंने बीजेपी को घेरा और तंज किया कि इनका तो अब नारा हो गया है, बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को देश से भगाओ।


कर्नाटक के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा कि कर्नाटक में ढाई हजार बहनों का यौन शोषण किया गया है। ऐसा करने वाला कौन था, तो इन्हीं लोगों का साथी है। पता चला कि फरार होकर जर्मनी चला गया है। इससे पहले महिला पहलवानों का शोषण हुआ लेकिन प्रधानमंत्री चुप बैठे रहे। मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई, उसपर भी प्रधानमंत्री चुप रहे। बेटी पढाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाले ऐसे लोगों का चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस पर क्यों नहीं कार्रवाई कर रहे हैं। ये तो बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को सुरक्षित भगाओ वाला नारा हो गया।


वहीं, अमित शाह के यह कहने पर कि बीजेपी की सरकार बनी तो बिहार से परिवारवाद और जातिवाद को खत्म कर दिया जाएगा, पर तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह का दावा पूरी तरह से हास्यास्पद है। पहली बात तो देश में इस बार एनडीए की सरकार बनने नहीं जा रही है और दूसरी बात है कि पहले वे अपने घर से तो जातिवाद और परिवारवाद को खत्म करने की शुरुआत करें। 


उन्होंने कहा कि अमित शाह के दल में परिवारवाद कौन लोग करते हैं, हमने तो पूरी लिस्ट दिखाई थी। इसलिए अमित शाह पहले अपने घर और अपने दल से शुरू करें। यह भी तय करें कि उनके गठबंधन में जो दल शामिल हैं, वह भी परिवारवाद वाले नहीं होंगे। असल में हार के डर से इन लोगों को दिमाग खराब हो गया है।