ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / पुलिस की गाड़ी ने 3 लोगों को कुचला, वैन पलटने से दारोगा भी...

पुलिस की गाड़ी ने 3 लोगों को कुचला, वैन पलटने से दारोगा भी जख्मी

12-Aug-2020 06:17 PM

BETTIAH :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेतिया से सामने आ रही है. जहां पुलिस वैन ने 3 लोगों को कुचल दिया है. जिससे अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस की गाडी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दारोगा भी इस सड़क हादसे में जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया इलाके की है. जहां हरदिया चौक के पास जगदीशपुर थाना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला समेत 3 लोगों को पुलिस वैन ने कुचल दिया है. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.


इस भीषण रोड एक्सीडेंट से नाराज स्थानीय लोगों ने बेतिया-अरेराज सड़क को जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना में पुलिस की गाड़ी भी पलट गई है, जिसके कारण एक दारोगा भी जख्मी बताये जा रहे हैं. फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.