ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

वाह री सुशासन की पुलिस ! अपराधी कर रहे मौज, सड़क पर पुलिसिया लात घूसों के शिकार हो रहे बेगुनाह

06-Sep-2019 04:20 PM

By 9

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पुलिस के जवान किस तरह एक शख्स की सड़क पर जमकर पिटाई  कर रहे हैं. पीड़ित की मानें तो वो सड़क पर अपने घर के पास खड़ा था और तेघड़ा थाने की पुलिस सड़क पर जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने बिना कुछ पूछे उसकी पिटाई करनी शुरु कर दी. बेवजह की पिटाई वाह री सुशासन की पुलिस ! सूबे में अलग-अलग जिलों में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. लूट, हत्या और रेप की घटनाएं आम हो गई हैं. खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जिलों में घूम घूमकर पुलिस वालों को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई कर उनकी लापरवाही पर सजा दे रहे हैं. लेकिन अपराध की घटनाएं आम हैं. हत्या,लूट और दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं है. वहीं पुलिस अपराधियों को छोड़ बेगुनाहों पर जुल्म ढाने में पीछे नहीं रहती है. पुलिस ने की युवक की बेरहमी से पिटाई ये तस्वीरें हैं बेगूसराय की जहां तेघड़ा पुलिस की गाड़ी रोजाना गश्ती में थी. इसी दौरान एक युवक अपनी घर के बाहर सड़क पर खड़ा था. उसी समय पुलिस की गश्ती गाड़ी युवक के बगल से गुजरी. शायद पुलिस को उस युवक का रास्ते में खड़ा रहना अपनी शान के खिलाफ लगा. बस  क्या था पुलिस जवानों ने बिना कहे सुने उसकी सड़क पर ही जमकर पिटाई शुरु कर दी. वो अपनी बेगुनाही की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे तबतक पीटती रही जबतक वो लहूलुहान नहीं हो गया. मीडिया ने पूछा सवाल तो चुप हो गई पुलिस आखिरकार जब मीडिया वहां पहुंची और पुलिस से उस युवक की पिटाई का कारण पूछा तभी पुलिसवालों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने युवक को छोड़ा. लगातार सवाल पूछने के बाद भी पुलिस अधिकारी ने उसका जवाब नहीं दिया. इस बीच वो युवक चीख चीखकर पुलिस के खिलाफ आरोप लगाता रहा औरअपनी बेगुनाही की बात कहता रहा. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट