पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
15-May-2022 04:19 PM
DESK: कांग्रेस के नवसंकल्प शिविर के तीसरे दिन राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने यह ऐलान किया कि अक्टूबर में कांग्रेस देशव्यापी यात्रा पर निकलेगी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में खत्म युवाओं का भविष्य खत्म हो रहा है। वही बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी पार्टी में दलितों का अपमान हो रहा है।
चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस संवाद की बात करती है। पार्टी में बिना भेदभाव किए सभी को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है। यहां ग्रुप डिस्कशन की भी सुविधा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में सभी नेताओं ने ग्रुप डिस्कशन कर पार्टी को बेहतर बनाने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश में अकेली ऐसी पार्टी है जहां सभी को अपनी बात रखने की इजाजत है जब ऐसा बीजेपी में देखने को नहीं मिलता है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया है इसलिए मुझे कोई डर नहीं है। मैंने भारत माता से एक पैसा नहीं लिया है और मैं सच्चाई बोलने से नहीं डरता हूँ। हम सब मिलकर बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को हरा कर दिखाएंगे। BJP में दलितों का अपमान होता है। किसी की बात नहीं सुनी जाती है। जबकि कांग्रेस में सभी को अपनी बातें रखने का अधिकार है। चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने ऐलान किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी अक्टूबर में यात्रा पर निकलेगी और जनता के बीच जाएगी।
चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ महंगाई है और दूसरी तरफ बेरोजगारी। जीएसटी और नोटबंदी से पहले ही देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है लेकिन सरकार अपनी आंखें बंद करके बैठी है। बीजेपी में किसी की भी बात नहीं सुनी जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में सिर्फ दो लोग ही देश चलाने का काम कर रहे हैं। पार्टी के भीतर तानाशाही चरम सीमा पर है। बीजेपी में दलित नेताओं का सबसे ज्यादा अपमान हो रहा है। राजनीतिक वर्ग और आमलोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। लोगों को खामोश करने के लिए पेगासस जैसे हथियार का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...