ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / बिहार NDA में उथल-पुथल.. PM मोदी ने BJP सांसदों को बुलाया दिल्ली, आज...

बिहार NDA में उथल-पुथल.. PM मोदी ने BJP सांसदों को बुलाया दिल्ली, आज सुबह साढ़े 8 बजे करेंगे बैठक

23-Mar-2022 07:22 AM

DESK : बिहार बीजेपी के सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया है। आज बिहार के BJP सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात होगी। मुलाकात के बाद पीएम मोदी सांसदों के साथ बैठकर नाश्ता करेंगे उसके बाद सुबह साढ़े 8 बजे सांसदों के साथ उनकी मीटिंग होगी। बिहार की मौजूदा हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी बीजेपी सांसदों से बातचीत करेंगे। 


बता दें कि आने वाले दिनों में बिहार में विधान परिषद के चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के एक सीट पर उपचुनाव भी होना है। इन चुनावों को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान छिड़ा हुआ है और ये घमासान सत्तारूढ़ एनडीए के अंदर ही छिड़ा हुआ है। 


विधान परिषद चुनाव के लिए हुए सीट बंटवारे में दरकिनार किए जाने से नाराज वीआईपी सुप्रीमो और नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ खूब बोला था। इसके अलावा यूपी चुनाव के दौरान भी वे बीजेपी पर खासे हमलावर रहे। 


यूपी चुनाव परिणाम आने तक चुप बैठी बीजेपी ने नतीजों के बाद मुकेश सहनी को जबरदस्त झटका देते हुए बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया, इसके बाद नाराज सहनी जब दिल्ली गए तो बीजेपी आलाकमान से भी उन्हें कुछ नहीं मिला। नतीजतन सहनी अब एनडीए आउट हो चुके हैं। ये सत्ताधारी एनडीए गठबंधन का पहला बिखराव है। बिहार की राजनीति में इन दिनों चल रही उथल–पुथल के बीच इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।