ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मां के निधन के बाद अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, शव यात्रा निकालने की...

मां के निधन के बाद अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, शव यात्रा निकालने की तैयारी

30-Dec-2022 07:45 AM

DESK: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात में अंतिम सांस ली है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। पिछले दो दिनों से ही हीराबेन की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद पीएम मोदी ने अस्पताल जाकर अपनी मां से मुलाकात भी की थी। डॉक्टर ने तबीयत बिगड़ने का कारण इन्फेक्शन बताया था। वहीं, आज यानी शुक्रवार की सुबह उन्होंने 100 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।



नरेंद्र मोदी ने मां को खोने का दर्द बयां किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा है, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम...मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।'



पीएम मोदी अपनी मां से इतने जुड़े थे कि कोई भी चुनाव या शुभ काम करने से पहले वे उनसे मिलने जाते थे और पैर छूकर मां का आशीर्वाद लेते थे। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री को जब भी वक्त मिलता था वे अपने मां के पास चले जाते थे। पीएम ने कई भाषणों में भी ये बात कही है कि उनकी मां का उनके जीवन में बड़ा योगदान रहा है। यही वजह है कि मां के गुजर जाने के तुरंत बाद वे अन्य काम छोड़ अपनी मां के अंतिम दर्शन करने अहमदाबाद पहुंच गए।