ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / PM मोदी और CM योगी का समर्थन करना महिला को पड़ा भारी, पति...

PM मोदी और CM योगी का समर्थन करना महिला को पड़ा भारी, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

29-Jul-2022 07:19 PM

DESK : खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से है, जहां एक मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का समर्थन करना भारी पड़ गया। देश में गैरकानूनी घोषित किए जाने के बावजूद महिला के पति ने तीन तलाक देकर उसे जबरन घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला शना इरम का निकाह साल 2019 में पीरजादा इलाके के रहने वाले नदीम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ससुरालवाले के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया करती थी, जो परिवार के लोगों को नागवार गुजरती थी।


पूरे मामले पर सिटी एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में धारा 376 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी के मुताबिक महिला ने कहा है कि उसने चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष को वोट दिया था। जिसके बाद से ही परिवार के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।