श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
30-Aug-2022 02:30 PM
DESK : देश को किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सीमांत देश के करोड़ों किसानों को साल में 6 हजार रुपए भारत सरकार की तरफ से उनके खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को अबतक 11 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। 12 किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि इस योजना में धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद सरकार ने इस योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए ई केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसकी डेडलाइन 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित की है। अब केवाईसी करने के लिए दो दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में जो भी ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे उनको इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
किसान चाहें ते घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं। किसानों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। किसानों को इस आधिकारिक पोर्टल पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के साथ ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस योजना का लाभ ले रहे किसान अगर 31 अगस्त तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हे नुकसान उठाना पड़ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त 15 सितंबर तक किसानों के खातों में आ जाएगी। लेकिन इससे पहले लाभार्थियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना बेहद जरूरी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...