पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
24-Aug-2020 01:05 PM
DESK : कोरोना काल में जब अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है ऐसे में पीएम केयर फंड ट्रस्ट की तरफ से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल फंड करने का निर्णय लिया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी साझा की गई है. पीएमओ के ट्वीट में लिखा गया है, ''पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने पटना और मुजफ्फरपुर में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के कोविड अस्पतालों में फंड देने का फैसला किया है. इससे बिहार में कोविड केयर में सुधार आएगा.''
पीएम केयर फंड ट्रस्ट की मदद से बनने वाले दो अस्पतालों में से बिहटा स्थित 500 बेड के अस्पताल का उद्घाटन आज किया जाएगा, जबकि मुजफ्फरपुर के 500 बेड के अस्पताल का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा.
पीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट में ये भी जानकारी दी गई है कि इन अस्पतालों में 125 वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड की सुविधा है और दोनों में 375-375 सामान्य बेड हैं. इस अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधा मौजूद रहेगी, साथ ही इन दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामैडिकल स्टाफ आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस की तरफ से दिए जाएंगे.