BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
05-Feb-2023 10:47 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में आज एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। एनआईए ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े संदिग्धों की देश विरोधी गतिविधियों को लेकर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, ये लोग किसी बड़े नेता की हत्या की साजिश रचने में जुटे हुए थे। हालांकि, इस बात की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से नहीं की गई है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम रात एक बजे टीम ने मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा से एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, इस गिरफ्तार युवक की तालश एनआईए के टीम को पिछले कई दिन से थी, अब गुप्त सूचना के मुताबिक NIA की टीम ने मुजफ्फरपुर में भी रेड डाली है ओर जिले के साहेबगंज से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इस युवक के पहचान को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
मालूम हो कि, इससे पहले शुक्रवार की देर रात बिहार और झारखंड की NIA की टीम ने मोतिहारी में दबिश दी थी। टीम ने जिले के चकिया मेहसी क्षेत्र में कई जगह पर छापेमारी की थी। इस दौरान तीन युवकों को भी एनआईए ने हिरासत में लिया था। जिनकी पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव के दानिश, मेहसी थाना क्षेत्र से आदिल और तनवीर के रूप में हुई।
आपको बता दें कि,अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर फेसबुक पर मोतिहारी के सुल्तान उस्मान खान ने आपत्तिजनक पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि PFI के सदस्य सुल्तान उस्मान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उसने देवशिला की यात्रा का वीडियो डाला है। इसमें उसने कहा है कि बाबरी मस्जिद पर दावा बरकरार रहेगा। इस देवशिला से अयोध्या में रामलला-माता जानकी की मूर्ति बनेगी।