ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पेड़ से लटकी मिली युवती की डेड बॉडी, लव-अफेयर का मामला

पेड़ से लटकी मिली युवती की डेड बॉडी, लव-अफेयर का मामला

07-Dec-2020 11:38 AM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड पंचायत के चटकरी स्थित शारदा माइंस के दक्षिण जंगल में पेड़ से लटकता एक युवती का शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. सूत्रों की मानें तो यह मामला प्रेम प्रसंग का है. प्रेमी को सतगावां थाना द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि मृतका का शव रजौली थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. 


थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि झारखंड के कोडरमा जिले के सतगांवा थाना के कानिकीन्ध गांव निवासी नारायण सिंह की 22 वर्षीय पुत्री बबिता कुमारी उर्फ कोबिया का शव चटकरी स्थित शरदा माइंस के दक्षिण जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ था. घटना की सूचना फ़ोन के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा मिलने पर जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचा. 


महिला का शव पेड़ पर नीले और हरे रंग की साड़ी से गर्दन में फांस कर लटका हुआ था. ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है. मृतका के परिजन द्वारा लिखित आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी.