ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. मुजफ्फरपुर, वैशाली और अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. मौसम में बदलाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather News
मौसम का मिजाज बदला
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Weather News: शुक्रवार को बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया। मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। कई जगहों पर बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था और लोगों को सचेत रहने की सलाह भी दी थी।


उत्तर बिहार के प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए येलो अलर्ट के कुछ घंटों के भीतर ही जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। भीषण गर्मी से पहले जिलेवासियों के लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है।


शुक्रवार दोपहर के बाद से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा होने लगा था। देखते ही देखते धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों—सकरा, मोतीपुर और कांटी—में भी ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश की खबरें मिल रही हैं। इस मौसमी बदलाव से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई जा रही है।


उधर, वैशाली के गौरौल प्रखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि तेज गति से आसमान से जमीन पर गिरने लगा। तेज आंधी और बारिश ओलावृष्टि के बाद लोग अपने घर में छुपाने पर मजबूर नजर आए। वही ओलावृष्टि के कारण किसानों को भी भारी नुकसान हुई है। गौरौल प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। 


मोहम्मदपुर पुझा गांव सहित आसपास के इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से रवि फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मोहम्मदपुर पोझा गांव निवासी आजम खान ने बताया कि मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज होने के साथ-साथ ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई है। उधर, बेतिया और बगहा में भी बारिश के साथ आसमान से ओले गिरे हैं।


मौसम में बदलाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से बताया गया है कि सूबे के 15 जिलों में 20 और 21 मार्च को तेज हवा-पानी-वज्रपात गिरने की संभावना है। सूबे के अधिकांश भागों में 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।


आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि पूर्वी चम्‍पारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चम्‍पारण में आज रात 10 बजे तक मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा  के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा हो सकती है। लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. सारण एवं वैशाली समेत कई अन्य जिलों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है।

मुजफ्फरपुर से मनोज, वैशाली से मुन्ना और बगहा से दीपक राज की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें