बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Apr-2020 05:34 PM
By Chandan
SIWAN : कोरेंटाइन सेंटर वो जगह हैं जहां कोरोना के संदिग्धों को रखा जा रहा है। कोरोना की विश्वव्यापी महामारी ने लोगों को डरा-सहमा दिया है कि लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लोग इस बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा चाह रहे हैं। लेकिन कुछ नादानियों की वजह से कभी-कभी मामला उलझ जाता है। लोगों की जान सांसत में पड़ जाती है। जिले के एक कोरेंटाइन सेंटर में उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गयी जब एक पति अपनी को किसी कीमत पर अकेला छोड़ कर जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। पूरी रात पति-पत्नी की वजह से कोरेंटाइन सेंटर में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जिले के बसंतपुर का रहने वाला मुमताज अहमद अपनी पत्नी के साथ लॉक डाउन में जैसे-तैसे बाहर से अपने घर तो पहुंच गया। इसके बाद पति-पत्नी को जांच के लिए कंधवारा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बने कोरेंटाइन सेंटर बुलाया गया।जांच के बाद मुमताज को घर जाने के लिए बोल दिया गया,जबकि उसकी पत्नी को रोक कर उसे स्टेशन रोड में स्थित सीवान इंटरनेशनल होटल में बने कोरेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। जिसके बाद से मुमताज ने देर रात 11 बजे होटल के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया, उसका कहना था कि मेरी पत्नी यहां अकेले नहीं रहेगी,हम भी साथ रहेंगे, नहीं तो वो मेरे साथ ही घर जाएगी, हम जहां भी रहेंगे साथ ही रहेंगे।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह अपने जिद पर अड़ा रहा, वही मीडिया ने सवाल किया तो उसका साफ कहना था कि मेरी पत्नी मेरे साथ जाएगी नहीं तो हम यहीं पर आत्महत्या कर लेंगे,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बाद में नगर थाना प्रभारी सहित प्रशासन के लोगों ने भी उसे समझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।कोरोना को लेकर उसने दबी जुबान से कहा कि ये सब बवंडर है, इसमें कुछ ख़तरा नहीं है और यह ड्रामा रातभर चलता रहा।अब पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है ये देखना लाजिमी होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...