पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
07-Mar-2022 03:34 PM
DESK: पत्नी को मेकअप पसंद नहीं आया तो जूनियर इंजीनियर ने नगर निगम कार्यालय के कर्मियों को सैलून में तोड़फोड़ के लिए भेज दिया और इस दौरान सैलून के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट हुई। जूनियर इंजीनियर गुरुग्राम नगर निगम में पदस्थापित हैं। सैलून के मैनेजर ने जेई के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर निगम के जेई की पत्नी सेक्टर-38 स्थित कट एंड सैलून में मेकअप के लिए गयी थी लेकिन उसे अपना मेकअप पसंद नहीं आया। इसी बात से नाराज पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। पति नगर निगम का जूनियर इंजीनियर है। इस बात को लेकर पहले उन्होंने सैलून के कर्मचारियों को धमकाया फिर नगर निगम के कर्मियों को भेजकर सैलून में तोड़फोड़ और मारपीट की। सैलून के मैनेजर की शिकायत पर आरोपी जेई के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
कट एंड सैलून के मैनेजर संदीप कुमार दिल्ली के महरौली के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मैनेजर संदीप ने बताया कि नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सैलून में आए हुए थे। सैलून के मालिक से बात करने के बाद जेई की फेशियल की गई। उसके बाद उनकी पत्नी का भी मेकअप किया गया। सैलून में कार्यरत महिला कर्मचारी ने उनका मेकअप किया था। कुछ देर बाद जेई की पत्नी का फोन आया कि वह सैलून के काम से संतुष्ट नहीं है। उसका मेकअप सही ढंग से नहीं किया गया है।
जिसके बाद खुद उनके पति राकेश कुमार जो नगर निगम में जेई है वे सैलून में आ गये और सैलून के कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे और धमकी देने लगे। वही पेमेंट दिए बगैर ही वहां से चले गये। उनके जाने के बाद नगर निगम की गाड़ी आ गयी जिस पर निगम कार्यालय के कर्मी सवार थे। निगम कर्मियों ने सैलून में लगे साइन बोर्ड को तोड़ डाला और सैलून में भी तोड़फोड़ की। अपने ऊपर लगे आरोप पर नगर निगम के जेई राकेश कुमार ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गये आरोप निराधार और गलत है। उन्होंने नगर निगम की टीम को सैलून में नहीं भेजा था वे छुट्टी पर थे। सैलून के मैनेजर का आरोप बिल्कुल गलत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।