श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
25-Apr-2020 10:30 AM
PATNA : पटना में कोरोना का खौफ बढ़ता ही चला जा रहा है। शुक्रवार को दो नये मामले सामने आने के बाद पटना के नये इलाकों में कोरोना संक्रमण की खतरा फैल गया है। खाजपुरा में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना ने डाकबंगला चौराहे पर भी दस्तक दे दी है।डाकबंगला के रास्ते कोरोना पटना के पटेल नगर तक पहुंच चुका है। डाकबंगला चौराहा बैंक ऑफ बड़ौदा के एक सीनियर मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वे खाजपुरा चेन से संक्रमित हुए। बैंक मैनेजर इस बैंक के चेस्ट हेड भी हैं। अब पटना वालों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक भी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
पटना के डीएम कुमार रवि ने पटना में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चिंता जाहिर की है।छूट देने के बारे में स्क्रीनिंग कमिटी ही फैसला लेगी। पटना डीएम ने बताया कि अभी स्थिति यथावत ही रहेगी और चीफ सेक्रेटरी के साथ स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक के बाद इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। अगर छूट दिए जाने की बात होगी भी तो केंद्र की गाइडलाइन के साथ स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। फिलहाल स्थिति यथावत रहेगी।
इसके अलावा एक बड़ी शर्त ये है कि दुकानें खोलने का ये नया आदेश उन इलाकों में लागू नहीं होगा जिन्हें कोरोना हॉटस्पॉट माना गया है या कंटेनमेंट घोषित किया गया है. पटना के राजेंद्र नगर, खाजपुरा और सुल्तानगंज का इलाका भी हॉट स्पॉट घोषित है. ऐसे में पटना प्रशासन ने अभी केंद्र के गाइडलाइन के बावजूद ढील देने पर कोई फैसला नहीं लिया है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने आवासीय कॉलोनियों के पास बनी उन दुकानों को खोलने की इजाजत दी है जो नगरपालिका और नगर निगमों की सीमा के भीतर आती हों। लेकिन नया आदेश उन इलाकों में लागू नहीं होगा जिन्हें कोरोना हॉटस्पॉट माना गया है या कंटेनमेंट घोषित किया गया है। पटना के राजेंद्र नगर, खाजपुरा और सुल्तानगंज का इलाका भी हॉट स्पॉट घोषित है। ऐसे में पटना प्रशासन ने अभी केंद्र के गाइडलाइन के बावजूद ढील देने पर कोई फैसला नहीं लिया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...