मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
23-Apr-2024 03:02 PM
By First Bihar
PATNA : पटना साहिब लोकसभा सीट से मंगलवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कल कांग्रेस ने बिहार की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। लेकिन उस लिस्ट में पटना साहिब लोकसभा का जिक्र नहीं था। कांग्रेस ने आज पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतार दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डॉ. अंशुल अविजीत की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।
बता दें कि कांग्रेस ने जिसे पटना साहिब का टिकट दिया है वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे डॉ. अंशुल अविजीत हैं। जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से निवर्तमान सांसद भी हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने पटना साहिब सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की थी।
22 अप्रैल को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की थी उसमें 5 सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। लेकिन उसमें पटना साहिब सीट की कोई चर्चा नहीं थी। जिसके बाद लोग इंतजार में थे कि इस सीट से कांग्रेस किसे टिकट देती है। किसे निवर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतारती है। इसे लेकर कई नामों को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन तमाम कयासो पर आज विराम लग गया है। पटना साहिब सीट से कांग्रेस ने लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे को चुनाव के मैदान में उतार दिया है। जो रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
22 अप्रैल को कांग्रेस ने अपने 7 उम्मीदवारों के नामो की घोषणा की थी। जिसमें बिहार के 5 और पंजाब के 2 कांग्रेस प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गयी थी। पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वही, बीजेपी छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए मुजफ्जफरपुर के निवर्तमान सांसद निषाद को मुजफ्फरपुर से चुनाव के मैदान में उतारा गया है। वही, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को महाराजगंज, बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को समस्तीपुर और मनोज कुमार को सासाराम से कांग्रेस ने टिकट दिया गया। जबकि पंजाब में यामिनी गोमर को होशियारपुर और अमरजीत कौर साहोके को फरीदकोट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

