बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Apr-2020 09:06 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : एक तरफ कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है. वहीं दूसरी ओर कोरोना वारियर्स लगातार इस संकट से देश को बचाने में जुटे हुए हैं. लेकिन कुछ ऐसे पुलिसवाले भी हैं. जिनके एक गलती के कारण पूरे डिपार्मेंट की नाक कटती है. लॉक डाउन की स्थिति में भी बिहार पुलिस का नया कारनामा सामने आया है. पटना पुलिस की गुंडई के चर्चे एक बार फिर से नौबतपुर के इलाकों में सुर्खियां बटोर रही हैं.
मामला पटना के नौबतपुर इलाके की है. जहां नौबतपुर में पुलिसवालों ने दुकानदारों की पिटाई की और दूकान से जबरन मुफ्त में सब्जियां उठाकर ले गए. पुलिसवालों ने दुकानदारों को डंडे से पीटा, जिसके कारण उन्हें काफी चोटे आई हैं. सब्जी बिक्रेता सुमित्रा देवी बताती हैं कि पुलिसवालों ने उनकी पिटाई की और एक किलो टमाटर उठा कर ले गए. इतना ही नहीं उन्होंने एक किलो टमाटर के एक रुपया भी नहीं दिया. जबरदस्ती दूकान बंद करा के बच्चे को भी पीटने की बात कही.
एक दूसरे सब्जी बिक्रेता ललन कुमार बताते हैं कि पुलिसवालों ने काफी ज्यादती की. दुकानदारों के साथ-साथ कुछ ग्राहकों को भी उन्होंने पीटा. हालांकि इन्होंने थाने में इसकी शिकायत पुलिस के डर से नहीं की. एक और सब्जी दुकानदार सुमित्रा देवी बताती हैं कि पुलिस की मार उन्हें मंजूर नहीं है. हम आखिर किससे इसकी शिकायत करेंगे. भूख से मर जायेंगे. पुलिसवालों की ज्यादती नहीं सहेंगे.
पुलिस के डंडे के शिकार सब्जी बिक्रेता मोहममद अशरफ ने भी कैमरे के सामने अपने दर्द को बयां किया. अशरफ ने बताया कि पुलिसवालों ने उनके साथ अत्याचार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की इस हरकत के कारण सभी दुकानदारों ने सब्जी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है. इनलोगों ने पुलिस से दवा के पैसे की भी मांग की. क्योंकि इनलोगों को गंभीर चोटे आई हैं.
नौबतपुर बीडीओ ने इस पूरे मामले की जांच कराने की बता कही है. उन्होंने कहा कि सब्जी दुकानदारों की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं, इसकी शिकायत सीनियर अफसरों से की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि दुकानदारों से बातचीत कर बाजार लगाने की भी अपील की जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...