Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
11-Apr-2020 07:49 AM
PATNA : कोरोना वायरस लॉकडाउन में एक तरफ लोग अपने घरों में हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रात-दिन अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं. इनमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, बैंककर्मी समेत कई क्षेत्र के लोग हैं. इस लॉकडाउन में कुछ ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है जो आपको भावुक कर देगी.
इस तस्वीर में एक पुलिस इंस्पेक्टर जो अपने घर के बाहर से ही पत्नी और बेटी को देखता है और उन्हें सब्जी और जरुरत का सामान देकर चला जाता है. इस दौरान उनकी बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी होकर उन्हें निहार रही है.
यह तस्वीर पटना के कदमकुंआ थाने के इंस्पेक्टर निशीकांत निशि की है. निशिकांत 15 दिनों से ज्यादा से दिन से अपने घर नहीं गए हैं. दिनभर की ड्यूटी के बाद संक्रमण के डर से वह घर नहीं जा रहे हैं और अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ ही रह रहे हैं. शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ. शुक्रवार को वे अपने निजी वाहन से जगदेव पथ स्थित अपने घर पहुंचते हैं और बाहर से ही कॉल कर अपनी पत्नी को दरवाजे पर बुलाते हैं. बाहर से ही सब्जी और जरूरत के कुछ सामान से भरा थैला वो अपनी पत्नी को थमा देते हैं. इस दौरान पत्नी और बेटी दरवाजे पर ही खड़ी होकर उन्हें देखती है और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. दरवाजे के बाहर से ही हो अपनी पत्नी और बेटी से हालचाल पूछते हैं और फिर ड्यूटी पर निकल जाते हैं. इस दौरान उनकी पत्नी उनसे चाय पीने के लिए बोलती है लेकिन वह नहीं पीते हैं और बोलते हैं कि लॉकडाउन के दौरान घर के अंदर रहकर तुम अपनी ड्यूटी कर रही हो वैसे ही मुझे बाहर जाकर ड्यूटी करना ह और यह दूरी जरूरी है. इसके बाद वे वापस अपने ड्यूटी के लिए लौट जाते हैं.