बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Apr-2020 06:51 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण बिहार में जिस दूसरे शख्स की मौत हुई है उसके संपर्क में आने वाले 78 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। पटना और वैशाली जिले के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। पटना जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली थी कि वैशाली के युवक का पटना में भी इलाज कराया गया है आनन-फानन में पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल और खुसरूपुर के एक अस्पताल को सील कर दिया गया था। युवक के संपर्क में आने वाले तमाम लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया जिनमें से 78 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
इस मरीज की शुक्रवार को पटना एम्स में मौत हो गई। उसे ब्रेन ट्यूमर सहित कई तरह की बीमारी थी। लगातार एम्स में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक के संपर्क में आए उसके 35 नजदीकी रिश्तेदारों और पड़ोसियों का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल खुसरूपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल और एम्स के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल भी टेस्ट के लिए लिया गया था लेकिन अब 78 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं।
युवक के संपर्क में आए लोगों का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पटना और वैशाली जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मृतक का अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट पर कराया गया। परिजनों को मृतक का शव नहीं सौंपा गया। पूरी सावधानी के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया गया है। जिस मरीज की मौत हुई उसका भाई और पत्नी पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में अभी भी एडमिट हैं। हालांकि अभी भी पटना और वैशाली जिला प्रशासन लगातार ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है जो मृतक के संपर्क में आए होंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...