NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
11-Dec-2021 04:28 PM
PATNA : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य के जिला अस्पतालों में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का आपात स्थिति में बेहतर उपचार होगा. आपातकालीन सेवाओं और इमरजेंसी पेशेंट केयर सर्विसेस को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयत्नशील है. ऐसे में अस्पताल के कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल एवं आकस्मिक अवस्था में आए मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराने के लिए विभाग ने अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की पहल की है. इस पहल से अस्पतालों में आपातकालीन सेवा को और ज्यदा मजबूती मिलेगी.
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत प्रारंभ में पांच जिलों को कवर किया जाएगा. जिसमें गोपालगंज, समस्तीपुर, सहरसा, आरा और जमुई शामिल हैं. प्रशिक्षण देने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की टीम छह महीने तक इन जिलों में रहेगी. उसके बाद अगले पांच जिलों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. डॉक्टरों और नर्सों को प्रशिक्षित करने के अलावे उनके कौशल को उन्नत किया जाएगा. इससे उन्हें अपनी सेवाएं देने में और भी सहूलियत होगी. वहीं दुर्घटनाओं, सांप के काटने या कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित रोगियों का प्रबंधन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी उनको मिलेगा.
पांडेय ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण देने की इस परियोजना में स्वास्थ्य विभाग केयर इंडिया एवं हॉबर्ड ह्यूमैनिटेरियन इनिशिएटिव (एचएचआई) से सहयोग ले रहा है. यह दोनों टीम मिलकर अस्पतालों को तकनीकी सहयोग देगी और संकट से निपटने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी करेगी. ऑन ग्राउंड सेवाएं 1 जनवरी, 2022 से शुरू होंगी. हालांकि प्रशिक्षकों (टीओटी) को प्रशिक्षण दने का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है. दिल्ली एम्स के डाक्टर्स को भी इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में शामिल किया जा रहा है. इससे संबंधित एक वर्कशाप का भी आयोजन 10 दिसंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.