ब्रेकिंग
हैवानियत की सारी हदें पार: महज 1.5 डिसमिल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटा, फिर हसुए से काट डाले दोनों पैरमोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमSTF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद पुलिस को बुलाया, पत्नी बोलीं..इसे अभी फांसी दे दो साहबधुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्महैवानियत की सारी हदें पार: महज 1.5 डिसमिल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटा, फिर हसुए से काट डाले दोनों पैरमोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमSTF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद पुलिस को बुलाया, पत्नी बोलीं..इसे अभी फांसी दे दो साहबधुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2025 में अपराध पर प्रहार, 1100 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने 2025 में अपराध नियंत्रण में सफलता हासिल की। 200 किलो गांजा, हथियार बरामद, 1100 से अधिक आरोपी न्यायिक हिरासत में, 189 नाबालिग मानव तस्करी से मुक्त।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: रेल पुलिस मुजफ्फरपुर ने वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। रेल पुलिस अधीक्षक (एसपी) बीना कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियानों के तहत इस वर्ष न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए गए, बल्कि सैकड़ों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया गया।


नशे के खिलाफ कार्रवाई

रेल पुलिस कार्यालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर रेल जिला पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियानों के दौरान 200 किलो से अधिक गांजा, भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप और विदेशी व देशी शराब की खेप जब्त की गई। नशे के साथ-साथ हथियारों की तस्करी पर भी लगाम लगाई गई, जिसमें देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की गईं।


चोरी की संपत्ति की बरामदगी

यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुलिस ने चोरी के दर्जनों मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर और अन्य कीमती सामान बरामद कर उनके मालिकों तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके अतिरिक्त, अपराधों में प्रयुक्त कई बाइक और कारों को भी जब्त किया गया है।


गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष विशेष अभियानों के दौरान कुल 564 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विभिन्न आपराधिक कांडों की जांच और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 1100 से अधिक अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी के कारण कई गंभीर मामलों में अपराधियों को न्यायालय से सजा भी सुनाई गई है।


मानव तस्करी पर नकेल

इस साल की सबसे बड़ी मानवीय सफलता मासूमों को बचाना रही। रेल पुलिस ने मानव तस्करी के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए 189 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों या बाल संरक्षण गृहों को सौंपा।


जीरो टॉलरेंस की नीति

रेल एसपी बीना कुमारी ने कहा, “रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध के विरुद्ध हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 2025 की ये उपलब्धियां हमारी टीम की मुस्तैदी का परिणाम हैं। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध अभियान और तेज होगा।”

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें