ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

बिहार में दिवाली-छठ पूजा को लेकर पटाखा दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, लाइसेंस की जांच तेज

दिवाली और छठ पूजा को लेकर गोपालगंज में पटाखा दुकानों की जांच तेज हो गई है। सदर सीओ और नगर थाना पुलिस ने लाइसेंस व जरूरी दस्तावेजों की जांच की। बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचने और अवैध भंडारण करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दिवाली और छठ महापर्व को लेकर गोपालगंज में पटाखों की बिक्री पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल और नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में विशेष टीम ने शहर की विभिन्न पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री और नियमों के विरुद्ध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।




त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अवैध पटाखा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जांच अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सदर सीओ और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पटाखा दुकानों की पड़ताल की। अधिकारियों ने दुकानदारों से बिक्री और भंडारण से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे और निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।




सदर सीओ ने चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचने या अवैध रूप से उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से बिक्री शुरू करने से पहले लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की वैधता सुनिश्चित करने की अपील की। लाइसेंस से संबंधित जानकारी या मार्गदर्शन के लिए दुकानदार अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।




दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पटाखों की बिक्री में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जांच और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता