ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / पटना में थाना परिसर से बोलेरो की चोरी, पुलिस को भनक तक नहीं...

पटना में थाना परिसर से बोलेरो की चोरी, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

06-Aug-2020 10:19 AM

PATNA:  बिहार पुलिस राजधानी पटना में ड्यूटी को लेकर किस तरह से मुस्तैद है. उसका एक नमूना देखने को मिला है. पटना के एसकेपुरी थाना परिसर में खड़ी एक बोलेरो को चोरों ने चुरा लिया है. लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी.

मालिक पहुंचा तो हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि बोलेरो को ले जाने के लिए गाड़ी के मालिक जो सीवान के महंत अंकुर दास बाबा है वह पहुंचे तो देखा की थाना में गाड़ी नहीं है. जिसके बाद पुलिसकर्मियों से पूछा तो किसी पता नहीं था. थाने में लगी सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें दो चोर दिखे. जो थाने से गाड़ी से लेकर फरार होते दिख रहे हैं.

पटना में चोरी के बाद पुलिस ने किया था बरामद

बताया जा रहा है कि 30 जून को महंत पटना में इलाज कराने के लिए पटना में आए थे. वह शेखपुरा मे दुर्गा आश्रम के पास रुके हुए थे. इस दौरान उसकी बोलेरो चोरी हो गई. जिसके बाद उन्होंने शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज कराया था. 3 जुलाई को एसकेपुरी पुलिस ने बोलेरो को बरामद किया था. इसकी सूचना महंत को दी गई थी. वह गाड़ी को रिलीज कराने जब थाना पहुंच तो गाड़ी गायब थी.