ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

पटना में हफ्ते के तीन दिन खुलेंगी दुकानें, राजधानी के 14 कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगी बंदी

पटना में हफ्ते के तीन दिन खुलेंगी दुकानें, राजधानी के 14 कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगी बंदी

06-May-2020 08:46 PM

PATNA : नीतीश सरकार के फैसले के बाद अब लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में दुकानों को खोलने का नया आदेश जारी किया गया है. गृह विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक राजधानी पटना में अब 3 दिन दुकानें खुलेंगी. पटना जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पटना डीएम की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक राजधानी पटना में दुकान सिर्फ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही खुलेंगे.


पटना जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गृह विभाग के आदेश में जिन दुकानों को खोलने का गाइडलाइन जारी किया गया है. वे दुकानें पटना के 14 कंटेनमेंट ज़ोन में नहीं खुलेंगी. वहां पूरी तरह से बाजार बंद रहेगा. राजधानी पटना के 14 कंटेनमेंट ज़ोन इलाके हैं, जहां कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं.


पटना जिला प्रशासन के तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में शॉपिंग कॉन्प्लेक्स, मार्केट कांप्लेक्स और शॉपिंग मॉल में चलने वाली दुकानें नहीं खोली जाएँगी. जिन दुकानों को खोला जाएगा, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा. अगर ऐसा नहीं किया गया तो दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


जिला प्रशासन ने दुकान के आगे 2 गज की दूरी पर गोल घेरा बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा है. जिन दुकानों को खोला जाएगा, वहां दुकानदारों के अलावे आने वाले ग्राहकों को भी मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावे अब राजधानी पटना में 33 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ हफ्ते में 3 दिन प्राइवेट सेक्टर के ऑफिस भी खुल सकेंगे.