अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-May-2022 09:02 AM
PATNA : राजधानी पटना में बैखौफ अपराधी पुलिस को दिनदहाड़े बड़ी चुनौती दे रहे है. बता दें पटना के जक्कनपुर थाने के करबिगहिया इलाके में तीन की संख्या में बदमाशों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन कर श्री ओम सांईं होटल के संचालक रंजय सिंह को रिवॉल्वर का भय दिखा कर जबरन एक लाख रुपये लेने की कोशिश की. लेकिन संचालक रुपये देने को तैयार नहीं हुए और उनके एक मित्र की सूचना पर जक्कनपुर थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने फोन कर दिया.
दूसरी तरफ जब बदमाशों ने जक्कनपुर थानाध्यक्ष का नंबर देखा, तो वे रंजय सिंह का फोन छीन कर वहां से भाग निकले. इस मामले में रंजय सिंह ने जक्कनपुर थाने में लिखित शिकायत दी है. वही रंजय सिंह का दावा है कि वे बदमाश नहीं थे. बल्कि सिविल ड्रेस में पुलिस थे. उन्होंने कहा कि उनके पास जो रिवॉल्वर थी. वह किसी पुलिसकर्मी के पास ही हो सकता है. उनके परिवार में भी कई पुलिसकर्मी.
जिसके कारण वे पुलिस को मिलने वाले हथियार को अच्छे से पहचानते हैं. किसी पुलिसकर्मी ने ही सिविल ड्रेस में उनसे जबरन एक लाख रुपये लेने की कोशिश की. रंजय सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल में ही मकान को किराये पर लिया है और होटल खोला है, जिस वजह से सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवा पाये हैं. जहां शनिवार को वे कमरा नंबर 101 में साेये हुए थे. इसी दरिमियान लगभग 3:45 बजे तीन की संख्या में लोग पहुंचे और उन लोगों ने अपने आपको पुलिस बताया और यह कहा कि वे लोग गलत काम करते हैं. इसलिए तुरंत एक लाख रुपये दें. नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.
लेकिन रंजय सिंह के पैसे देने से इनकार करने पर वो लोग रिवॉल्वर उनपर तान दी. ये देख कर उनके एक दोस्त ने जक्कनपुर पुलिस को फोन कर दिया और वहां से थानाध्यक्ष का फोन आ गया. लेकिन थानाध्यक्ष का सरकारी नंबर देख मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये. रंजय सिंह ने कहा कि वे अगर उन लोगों को देखेंगे तो पहचान लेंगे.