ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / पटना में कदम-कदम पर कोरोना, एक साथ 228 पॉजिटिव केस सामने आए

पटना में कदम-कदम पर कोरोना, एक साथ 228 पॉजिटिव केस सामने आए

13-Jul-2020 03:35 PM

PATNA : बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच राजधानी पटना की स्थिति सबसे खराब होती जा रही है. पटना जिला कोरोना संक्रमण के मामलों में बिहार के अंदर सबसे ऊपर है. सोमवार को स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में पटना के अंदर 228 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है. राजधानी का शायद ही ऐसा कोई इलाका हो जहां कोरोना के संक्रमित नहीं है.

पटना में अबतक कोरोना  संक्रमण के 2533 मामले सामने आ चुके हैं. राजधानी का कोई ऐसा इलाका नहीं है, जहां संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं. पटना के बोरिंग रोड, श्री कृष्णा पुरी, कदमकुंआ, राजा बाजार, पाटलिपुत्र, एग्जीबिशन रोड, अशोक राजपथ समेत तमाम इलाकों में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. पटना जिला प्रशासन ने अब तक राजधानी क्षेत्र में 90 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं.

पटना में सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक और गाड़ियों के शोरूम में भी संक्रमण पाया जा रहा है. लगातार हर जगह सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मी संक्रमित पाए जा रहे हैं. पटना हाई कोर्ट में भी कोरोना का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिला है. सचिवालय के कई विभागों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा तक की शाखाओं में कोरोना पॉजिटिव  सामने आ चुके हैं.

news image