जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
04-Feb-2021 07:59 PM
PATNA : पटना जिले में पैक्स चुनाव में गड़बड़ी के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. नाराज ग्रामीण बीडीओ के पास फरियाद करने गये थे. लेकिन पता चला कि बीडीओ खुद इस गड़बड़ी में संलिप्त हैं. इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बीडीओ पर हमला कर दिया.
घोसवरी की महिला बीडीओ के कपड़े फाड़े
मामला पटना के घोसवरी प्रखंड का है. घटना के बारे में मिल जानकारी के मुताबिक नाराज ग्रामीणों ने घोसवरी की महिला बीडीओ पर हमला कर दिया. नाराज लोगों ने पैक्स चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीडीओ को पीट-पीटकर घायल कर दिया. मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप के बाद महिला अधिकारी को छुड़ाया गया.घटना के बाद थाने पहुंची बीडीओ ने तीन नामजद सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है.