बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Mar-2020 07:33 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : कोरोना वायरस से पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। लॉकडाउन के बीच पटना में आज चैती छठ पूजा हुई। छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न हो जायेगा।
कोरोना वायरस से लॉकडाउन को लेकर पूरे देश में बंदी का माहौल है, वहीं बिहार में भी प्रशासन ने लोगों को घर में रहकर ही छठ पूजा करने की अपील की, जिसके बाद ज्यादातर लोगों ने अपने घर में ही भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य से कोरोना से पूरी दुनिया को बचाने की प्रार्थना की।
छठ पर्व पर लोग जहां एक साथ मिलकर नदियों या तालाबों के पास एकत्र होते हैं, घर में भी लोग काफी संख्या में व्रती के यहां प्रसाद ग्रहण और पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से लोगों से घर में रहने की अपील की गई थी। इसलिए इस बार लोग नदियों में, या तालाबों में अर्घ्य देने नहीं गये। छठ पूजा को इस बार धूमधाम से नहीं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई है, ताकि लोग पूजा अपने घरों में रहकर करें। क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ये सही होगा।
लोगों ने नियमों का पालन करते हुए घरों में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। चैती छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए व्रतियों ने ये कामना की सबसे पहले भगवान इस कोरोना की महाआपदा को हर लो। सबकुछ पहले की तरह सामान्य हो और लोग सुख-शांति से जिंदगी जी सके। छठ पर्व प्रकृति का वो अनूठा पर्व है जिसमें प्रकृति प्रदत वस्तुओं से ही प्रकृति के साक्षात देवता भगवान सूर्य की अराधना की जाती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...