NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
18-Oct-2019 05:13 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध ने पुलिस की नाक में डैम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराध पर नकेल कसने की कोशिशों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगवार की बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है. लाइनर और शूटर को पुलिस ने धर दबोचा है. एक नक्सली समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी गरिमा मालिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खिडिमोड़ थाना इलाके में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं. पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए मौके से तीन अपराधियों को दबोच लिया. अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सतीश महतो और अरुण यादव ने ताराणपुर गांव में नवीन यादव को मारने के लिए 1 लाख रुपये दिए हैं.
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर साजिशकर्ता सतीश, अनिल और विद्यानंद को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी ने बताया कि सतीश महतो पूर्व में नक्सली कमांडर रहा है. वह 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली रह चुका है. इसके ऊपर दर्जनों केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 11 कारतूस, 8 मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है.