बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Apr-2020 01:20 PM
PATNA : एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से तंग है, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पटना में कुदरत का गजब का करिश्मा देखने को मिला है. लॉक डाउन में एक महिला ने जुड़वा नहीं बल्कि दो जोड़ा बच्चे को जन्म दिया है. ऐसा केस सामने आने के बाद ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं. डॉक्टर ने कहा कि करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा मैंने देखा है. इससे पहले एक महिला का ऑपरेशन किया था, जिसने उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था.
कुदरत के इस अजीब करिश्मे की घटना पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां समनपुरा के शकूर काॅलाेनी स्थित शफा नर्सिंग हाेम में छपरा की रहनेवाली महिला ने एक नर्सिंग होम में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है. इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल है. सभी नवजात और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं. उसका पति सउदी अरब में रहता है. एक तरफ कोरोना खौफ तो दूसरी तरफ इस संकट की घड़ी में भी कुदरत अपना करिश्मा देखने को मिली है.
नर्सिंग होम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नुजहत रहमान और उनकी टीम ने महिला का ऑपरेशन किया और एक-एक कर सभी बच्चों को सकुशल गर्भाशय से निकाला. डॉक्टर रहमान ने बताया कि दो दिन पहले ही ये महिला मेरे नर्सिंग होम में आई थी. पहले से मुझे इसकी हिस्ट्री नहीं पता थी क्योंकि यह मेरे इलाज में नहीं थी. मैंने इसका पूरा चेकअप किया और फिर इसे भर्ती कराया गया. इसके बाद जब लगा कि ऑपरेशन कर बच्चों को निकालना होगा तो मैंने इन्हें बताया और फिर इस तरह एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...