मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा
12-Jun-2021 08:40 AM
PATNA : पटना में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दो दोस्तों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पांच दोस्त हाईवे पर कार चलाना सीख रहे थे. तभी टर्न लेते समय तेज रफ़्तार टैंकर की चपेट में आ गए. टैंकर और कार की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के तो परखच्चे उड़े ही, 3 दोस्तों की घटनास्थल पर मौत हो गई.
घटना फुलवारीशरीफ के मौर्य विहार मोड़ के पास हुई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मृतकों की पहचान फुलवारीशरीफ के FCI कॉलोनी निवासी शकील रहमान के 18 वर्षीय बेटे सुहैल अख्तर, चौधरी टोला निवासी गोपाल प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे रोहित कुमार और लाल रतन के बेटे 19 वर्षीय प्रतीक रतन के रूप में की गई है. घायलों में बिरला कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार के 18 वर्षीय बेटे हर्ष कुमार और बेउर कॉलोनी निवासी अमरदीप के 17 वर्षीय बेटे आयांश कुमार शामिल हैं.
इधर घटना से गुस्साए लोगों ने पटना-खगौल हाइवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. गुस्साए लोगों का कहना है कि पुलिस टैंकर ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान करे. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि लड़के कार चलाना सीख रहे थे. कार टर्न लेते वक्त अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी. पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया गया है. वहीं, टैंकर चालक की गिरफ्तारी के छापेमारी के चल रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.