ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Bihar Crime News: गया के माडनपुर मोहल्ले में पड़ोसी के नेतृत्व में सामूहिक मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। पीड़ित ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत माडनपुर मोहल्ले में दबंगई और सामूहिक मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अजय यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर गाली-गलौज की और जानलेवा हमला किया।


पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले से कई लोगों को अपने घर बुला चुका था। जैसे ही गुड्डू कुमार वहां पहुंचे, विवाद बढ़ गया और आरोपी के साथ अन्य लोग मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल गुड्डू कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


स्थानीय लोगों के बीच इस घटना से दहशत का माहौल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की झलक दिखाई दे रही है। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।


थाना अध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी साक्ष्यों, विशेषकर सीसीटीवी फुटेज, की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: नितम राज, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता