ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बड़ी खबर : पटना में एक नर्स ने कोरोना को हराया, ठीक होने के बाद NMCH से मिली छुट्टी

बड़ी खबर : पटना में एक नर्स ने कोरोना को हराया, ठीक होने के बाद NMCH से मिली छुट्टी

04-Apr-2020 09:21 PM

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर देश भर में जहां एक तरफ कोहराम मचा हुआ है. वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए राहत भरी ख़बरें बह सामने आ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है  पटना से जहां एक कोरोना पॉजिटिव नर्स ने कोरोना को मात दे दी है. कोरोना पॉजिटिव नर्स अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गई हैं. 


पटना के निजी अस्पताल की एक नर्स कोरोना पीड़ित थीं. वह महिला अब कोरोना से जंग जीतकर घर लौट आई हैं. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि निजी अस्पताल की नर्स पिछले नौ दिनों से नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाजरत थीं. स्वाब जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.


स्वस्थ होने के बाद महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी तो मिल गई है. हालांकि उन्हें अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा. बता दें कि इससे पहले बिहार में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन एकमात्र शख्स की मौत कोरोना की वजह से हुई है. दरअसल 21 मार्च को ही उनकी मौत हो गई थी. लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट एक दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई. राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती होने से पूर्व मुंगेर के नेशनल हॉस्पीटल और उसके बाद पटना के निजी अस्पताल में किडनी रोग का इलाज करवाया था. इसी दौरान सैफ के संपर्क में आने से नर्स भी संक्रमित हो गई थी.


राज्य में एक और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हो गई है. नवगछिया के 65 साल के एक शख्स कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके साथ बिहार में अब कुल मामलों की संख्या 32 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस नए केस की पुष्टि की है.


इस एक इजाफे के साथ ही बिहार में अब टोटल 32 मामले सामने आ चुके हैं. सीवान में अब मरीजों की संख्या आधा दर्जन हो गई है. बिहार में 7448 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है. 14 दिन तक निगरानी को पूरा करने वाले यात्रियों की संख्या 664 है. बिहार में अब तक सबसे ज्यादा सीवान में 6 मामले सामने आये हैं. गया में 5 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा पटना में 4 और भागलपुर में 5 मामले सामने आये हैं. मुंगेर और गोपालगंज जिले से 3-3 मामले सामने आये हैं.


इसके साथ ही बिहार में अब मरीजों की संख्या 32 हो गई है. बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 अप्रैल की शाम को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नालंदा से अब तक 2 केस पॉजिटिव आये हैं. इसके अलावा सारण, लखीसराय और बेगूसराय जिले से से एक-एक मामले पॉजिटिव आये हैं. सूबे के अंदर अब तक कूल 2291 सैंपल के जांच हुए हैं. जिसमें 32 रिपोर्ट पॉजिटिव और 2257 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं.