ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

पटना में कोरोना का मामला ऐसा भी, बिना किसी लक्षण के रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

पटना में कोरोना का मामला ऐसा भी, बिना किसी लक्षण के रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

01-May-2020 08:28 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल 425 हो गई है।  पटना के दो नए मोहल्ले में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। इनमें एक फाइनेंस कॉलोनी है और दूसरा मीठापुर मोहल्ला है। बेली रोड में खाजपुरा पहले से ही रेडजोन में है। गुरुवार को मुंगेर के जमालपुर में 3, रोहतास में 11, सीतामढ़ी में 4, सारण में 2 और पटना में कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। राज्य के 29 जिलों में कोरोना फैल चुका है। 


इस बीच राजधानी पटना में कोरोना से जुड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक ऐसा शख्स सामने आए हैं जिन्हें न सर्दी थी न खांसी, नौकरी ज्वाइन करने के लिए इन्होनें कोरोना निगेटिव प्रमाण पत्र के लिए टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गयी।फाइनांस कॉलोनी में रहने वाले मरीज कटिहार के कृषि विज्ञान केंद्र में ऑपरेटर हैं। वे 21 मार्च को पटना आए और लॉकडाउन की वजह से यही रह गए। 4 मई को कटिहार में योगदान देना है। वहां के डीएम ने आदेश निकाला है कि कोरोना निगेटिव का प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। इसलिए सोमवार को घर से पैदल ही आईजीआईएमएमस चले गए। वहां उनका सैंपल लिया गया।


रात को उन्हें फोन कर कहा गया कि प्रमाणपत्र यहां भर्ती होने पर ही मिलेगा। उन्हें न सर्दी थी और न खांसी और न ही कोरोना के कोई लक्षण। इसलिए वे वहां भर्ती होने नहीं गए। इसी बीच गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। गुरुवार की रात पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पाटलिपुत्र होटल ले जाया गया। उनके पिता लकवाग्रस्त हैं। इसके अलावा 65 साल की मां, 35 साल की पत्नी और 12 व 10 साल के दो बच्चे रहते हैं। उनके परिजनों को सबसे ज्यादा परेशानी पिता को लेकर है जो लकवाग्रस्त हैं।