पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
12-May-2020 07:18 PM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का कहर लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राजधानी पटना के अंदर एक बार फिर से 6 नए मामलों की पुष्टि की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना के खाजपुरा इलाके से 6 नए मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज पटना बीएमपी के जवान बताये जा रहे हैं.
पटना बीएमपी में अब तक कुल 20 जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. गुरूवार को बीएमपी में एक रिटायर्ड जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव मिली थी. इसके बाद शुक्रवार की रात में 5 नए जवानों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इसके बाद बाईट दिन सोमवार को एक साथ 8 जवान इस जानलेवा वायरस की चपेट में आये. मंगलवार को 6 नए मामले सामने आये हैं.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मंगलवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों में कुल 29 मरीज मिले हैं. पटना से 6 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा पश्चिमी चंपारण जिले से 14 मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर जिले से 3 नए मामले सामने आये हैं. औरंगाबाद जिले से 2, अरवल, भोजपुर, कटिहार, मधुबनी से एक-एक मामला सामने आया है.
