पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
08-Apr-2024 01:42 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में आज कंप्यूटर टीचर्स ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में आईसीटी इंस्ट्रक्टर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए इन टीचरों को खदेड़ दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पर आमादा हो गए।
वहीं, कंप्यूटर टीचर्स का कहना है कि हमारा 5 साल के लिए अलग-अलग एजेंसियों द्वारा स्कूलों में बहाली हुई थी। लेकिन सिर्फ 6 महीने बाद ही उनको स्कूलों से निकाला जा रहा है और वेतन भी नहीं मिला है। जिसके विरोध में उन्हें प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा और फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। कंप्यूटर टीचर्स का कहना है कि अगर उनकी बात सरकार ने नहीं सुनी और मांगें पूरी नहीं हुईं तो लड़ाई आर-पार की होगी।
वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान आर ब्लॉक के पास आंदोलन में कई अभ्यर्थियों को चोट लगी है। जिसमें नवीन और मिथिलेश, मन्नू कुमारी और रानी कुमारी सौम्य घायल हो गए। भाजपा कार्यालय के पास अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। मालूम हो कि कई स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर टीचर्स से शिक्षा विभाग ने सेवा लेने ले मना कर दिया है।
बताते चलें कि,बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में करीब 6 हजार से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में योगदान कर चुके हैं। वहीं शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में भी सैकड़ों कंप्यूटर शिक्षकों ने स्कूलों में योगदान दिया था। जिसके बाद तमाम एजेंसियों के जरिए स्कूलों को उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर टीचर्स से काम न लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके विरोध में अभ्यर्थी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।