ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

‘जल प्रलय’ के बाद अब कैश की किल्लत से परेशान हैं पटना के लोग, दो तिहाई ATM में नहीं हैं पैसे

‘जल प्रलय’ के बाद अब कैश की किल्लत से परेशान हैं पटना के लोग, दो तिहाई ATM में नहीं हैं पैसे

04-Oct-2019 08:38 AM

PATNA: पटना के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले ‘जल प्रलय’ ने पटना के लोगों को रुलाया और अब त्योहारों के सीजन में पटनावासी कैश की किल्लत झेल रहे हैं.


जिन इलाकों में जल जमाव है वहां पानी लगने के कारण ATM बंद हैं. वहीं राजधानी के दूसरे इलाकों में भी अधिकतर ATM बंद हैं, जो खुले भी हैं उनमें कैश नहीं है. पटना में सरकारी और प्राइवेट बैंकों को मिलाकर करीब 1500 ATM हैं, जिनमें लगभग 1000 ATM में कैश नहीं है.


वहीं बैंकों की ब्रांच में मौजूद ऑन साइट ATM में तो कैश हैं, लेकिन पैसा निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हुई है, वहीं बैंकों के ऑफ साइट ATM खाली पड़े हुए हैं, लिहाजा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.