पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
12-Jan-2021 07:53 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. राज्य में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में बिहार पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन हेड का मर्डर कर दिया है. अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारी है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की है, जहां पुनाईचक स्थित कुसुम वीला अपार्टमेंट में इंडिगो के स्टेशन हेड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान रुपेश सिंग के रूप में की गई है, जो इंडिगो के स्टेशन हेड थे. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की है, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इलाके में पुलिस कैंप कर रही है.
पुनाईचक में शंकर पथ स्थित कुसुम विला अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 303 में रूपेश परिवार के साथ रह रहे थे. 7:15 बजे आए रूपेश गाड़ी से उतरने ही वाले थे कि वहां बाइक से पहुंचे अपराधियों ने गोली मार दी. रूपेश पटना में इंडिगो के मैनेजर थे. फ्लैट में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रह रहे थे. घटना के बाद गंभीर स्थिति में इन्हें पारस में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे.
रूपेश छपरा के रहने वाले हैं. पटना में काफी दिनों से इंडिगो से जुड़े हुए थे. फिलहाल वे इंडिगो के स्टेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. बताया जाता है उनके कार्यकाल में इंडिगो ने बेहतर बिजनेस किया था. रूपेश एयरपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए थे. हाल ही में गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे.
इस बड़ी वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर सुशासन पर सवाल उठ रहे हैं.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पटना पुलिस के नसीनियर अफसर घटनास्थल पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.