ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना में कोरोना संदिग्धों को ले जाने के नाम पर भाग खड़ा हुआ...

पटना में कोरोना संदिग्धों को ले जाने के नाम पर भाग खड़ा हुआ एंबुलेंस ड्राइवर, डीएम ने दी सख्त चेतावनी

03-Apr-2020 07:10 PM

PATNA : खबर पटना से है जहां अब कोरोना का खौफ सिर चढ़ कर बोल रहा है। बिहार में शुक्रवार को एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं पाया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 अप्रैल की शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अभी भी 29 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सूबे के अंदर अब तक कुल 1973 सैंपल के जांच हुए हैं।  जिसमें 29 रिपोर्ट पॉजिटिव और 1940 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं। इन सब के बीच पटना में एबुंलेंस के ड्राइवर ने दो संदिग्ध मरीजों को एनएमसीएच पहुंचाने से इंकार कर दिया। अब इस पूरे मामले में पटना के डीएम ने रिपोर्ट तलब किया है।


दो दिन पहले जिले के पालीगंज के कोरोना में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज पाए थे। पीएचसी में लाए जाने के बाद दोनों संदिग्धों को पटना के एनएमसीएच भेजा जाना था। लेकि न इस बीच एंबुलेंस ड्राइवर ने गाड़ी को ले जाने से इंकार कर दिया । ड्राइवर ने कह दिया कि उसे बीमारी का डर सता रहा है इसलिए वह मरीजों को लेकर नहीं जाएगा। इसके बाद घंटों मरीजों को भेजने के लिए इंतजार करना पड़ा । बाद में पीएचसी पर तैनात लेखापाल एंबुलेंस लेकर एनएमसीएच पहुंचा। इस घटना के बाद 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर डरे हुए हैं। वह भी तरह-तरह के बहाना बनाने लगे हैं।


पूरे मामले को पटना के डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि यदि आपदा की घड़ी में वे इस प्रकार की मनमानी करेंगे तो मजबूरन ऐसे करने वालों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन की ओर से सभी एंबुलेंस चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे पीपी किट के साथ एंबुलेंस को संचालित करें। डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से पूरे एबुंलेंस सेवा की निगरानी करें।