पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
13-May-2020 09:24 PM
PATNA : कोरोना संकट की महामारी को रोकने के लिए भारत में 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ इलाकों को छोड़कर लोगों को राहत दी गई है. इसी कड़ी में पटना के डीएम ने एक बड़ा फैसला लिया है. पटना के डीएम ने रेस्टोरेंट को खोलने की इजाजत दी है, लेकिन रेस्टोरेंट से सिर्फ खाने की होम डिलीवरी ही की जाएगी.
पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. कुमार रवि ने नया निर्देश जारी करते हुए राजधानी के अंदर किताब की दुकानों को खोलने का भी निर्देश जारी किया है. डीएम की ओर से जारी नए निर्देश के मुताबिक दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत निबंधित किताब की दुकानों को खोलने का आदेश दिया है.
जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि किताब की दुकानें प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ही खुलेंगी. किंतु दुकानों पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने, मास्क का प्रयोग करने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने का सख्त निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने रेस्टोरेंट को खाने की होम डिलेवरी करने का भी निर्देश जारी किया है. रेस्टोरेंट की होम डेलिवरी का कार्य प्रतिदिन किया जायेगा. यानी की लोग रेस्टोरेंट नहीं आएंगे, वो अपने घर पर ही स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाएंगे.