ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / पटना में आसान होगा सफर : इन रूटों पर चलेगी 61 नई CNG...

पटना में आसान होगा सफर : इन रूटों पर चलेगी 61 नई CNG बसें

05-Feb-2023 06:45 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना में बस से सवारी करने वाले यात्रियों को अब एक और बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब पटना की सड़कों पर 75 नई सीएनजी बसें चलने वाली हैं।इसको लेकर रूट मैप तैयार कर लिया गया है। इसमें एसी और नॉन एसी बसें शामिल हैं।


दरअसल, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से संचालित बस सेवा में से 75 नयी सीएनजी बसों शामिल किया गया। इनमें 25 एसी और 50 नॉन एसी बसें शामिल हैं। अब इन्हीं 75 नई बसों में से कुल 61 बसों को सिटी बस सेवा में शामिल किया गया है, जिनमें 21 एसी और 40 नॉन एसी बसें हैं। बसों का परिचालन शुरू होने से नगर सेवा की बसों की संख्या बढ़ कर 145 हो गयी है। इनमें 120 सीएनजी औ 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।


इसके अलावा बची हुई बसों को लांग रूट में शामिल किया गया है। इनमें चार एसी और 10 नॉन एसी बसें हैं। इन शामिल होने से लंबे रूट की कुल बसों की संख्या बढ़ क 455 हो गयी है। इनमें 6 एसी और 449 नॉन एसी हैं। बीएसआरटीसी के फ्लीट की कुल बसों की संख्या अब 894 हो गयी है, जिनमें 600 उसकी अपनी बसें और 294 पीपीपी मोड पर चलने वाली बसें हैं।


वहीं, राजधानी पटना में इन नई बसों के आ जाने से सिटी बस सेवा पूरी तरह डीजल मुक्त हो गयी। इन नई बसों के सिटी बस के बेड़े में शामिल होने के साथ ही 50 डीजल बसों को सिटी बस सेवा से बाहर निकाल दिया गया है। इससे पटना में पर्यावरण प्रदूषण का स्तर भी काफी कम होगा। यह बसें पहले से राजधानी पटना में निर्धारित रूटों पर ही चलेंगी।


इधर, इन नई बसों की आने की सूचना मिलने के बाद पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सदस्यों ने परिवहन मंत्री शिला मंडल से मुलाकात कर विद्यार्थियों को होने वाले यातायात के समस्या अवगत कराया। इसके साथ ही छात्राओं के हित में फ्री बस सेवा शुरू करने की मांग की।