ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / पटना में 7 हजार से अधिक लोग क्वारंटाइन, बाहर निकलने से पहले एक...

पटना में 7 हजार से अधिक लोग क्वारंटाइन, बाहर निकलने से पहले एक बार फिर कराई जाएगी स्क्रीनिंग

06-Apr-2020 07:25 AM

PATNA : पटना में करीब 7 हजार से अधिक लोगों को कोरेंटाइन सेंटर में रखा गया है. ये सभी ऐसे लोग हैं जो 25 मार्च के बाद भी विदेश या अन्य प्रदेशों से आए हैं. उन्हें अलग-अलग जगहों पर रखा गया है. इनमें से कई लोगों का 14 दिन का क्वॉरेंटाइन पूरा हो गया है लेकिन प्रशासन ने 14 अप्रैल के बाद ही उन्हें  निकलने की इजाजत दी है.

 निकलने से पहले एक बार फिर से उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके बाद उन्हें फिर घर से निकलने का आदेश दिया जाएगा. दूसरे चरण की स्क्रीनिंग 12 अप्रैल से शुरू होगी. इस बाबत डीएम कुमार रवि ने बताया कि 7 हजार से अधिक लोग क्वारंटाइन सेंटर में  रखे गए हैं उन पर विशेष नजर रखी जा रही है. कुछ ऐसे लोग भी हैं जो तबलीगी जमात में शामिल हुए थे उनकी खोजबीन की जा रही है.


इसमें से कुछ लोगों की पहचान की गई है उनकी जांच भी कराई गई है. बाहर से आए ज्यादातर लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही रखा गया है. जहां ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है. शहरी इलाके में जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उन इलाकों को विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है.  पटना शहर में जो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं वहां रह रहे लोगों को नियमित चिकित्सा जांच कर रही है. वहीं कोराना को लेकर ग्रामीण भी सजग है. कई इलाकों में ग्रामीणों ने ही बाहर से आए लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में भिजवा दिया है.