ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / विदेशी युवती के प्यार में फंसा पटना का युवक, मुलाकात के नाम पर...

विदेशी युवती के प्यार में फंसा पटना का युवक, मुलाकात के नाम पर लड़की ने 1.5 लाख रुपए की ठगी

10-Apr-2020 07:52 AM

PATNA:  विदेशी युवती से फेसबुक के माध्यम से पटना का रहने वाला युवक को प्यार हो गया. उसके बाद मोबाइल नंबर पर बात करता था. शातिर लड़की ने पटना आकर उससे मुलाकात करने के नाम पर उससे 1.5 लाख रुपए की ठगी कर ली. जब प्यार का बुखार उतरा तो परेशान युवक ने चौक थाना में लड़की के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

लंदन की बताती थी लड़की

फसाद के मैदान का रहने वाला युवक मुजफ्फर इमाम ने पुलिस को बताया कि लड़की खुद को वह लंदन की रहने वाली बताती थी. वह करीब तीन माह से उससे बात कर रही थी. कुछ दिनों के बाद शेखर सिन्हा नाम के एक शख्स ने कॉल किया कि आपकी महिला मित्र लीला पैड्री इंडिया आ चुकी है. वह एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. लेकिन उनका कागजात पूरा नहीं है. कागजात पूरा करने में 38 हजार रुपए लगेगा. युवक ने चार बार मदद के नाम पर पैसा डाला. उसके बाद शातिर लड़की का नंबर बंद रहने लगा. जिसके बाद युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है. जिसके बाद उसने केस दर्ज कराया है.

युवक ने बताया कि लीला के बारे में कॉल करने वाले शेखर ने कहा कि वह 40 हजार पॉड लेकर आई है. आपके खाता में वह तुरंत डाल देगी. जिससे युवक का विश्वास बढ़ता गया औ वह आंख बंद कर पैसा देता रहा. ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.