NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
17-Jun-2021 05:38 PM
PATNA: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पटना के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया। पचास फीसदी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोला जाएगा। हालांकि स्कूल में बच्चे नहीं आएंगे। वे घर से ही ONLINE पढ़ाई करेंगे।
पटना डीईओ की तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि इस दौरान शिक्षक और छात्रों के अभिभावकों का टीकाकरण, छात्रों को मिलने वाले मिड डे मिल योजना के खाद्यान्न का वितरण अभिभावकों को किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।
पटना के सभी सरकारी स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर ही खुलेंगे। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। जिसे लेकर पटना डीईओ ने यह फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान बच्चों के स्कूल जाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानो को बंद रखने का आदेश दिया था। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ ही कई तरह की छुट भी दी जा रही है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अब सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है लेकिन इस दौरान बच्चे स्कूल नहीं आएंगे।