ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना के खाजपुरा शिव मंदिर से ग्राउंड रिपोर्ट, बेली रोड में छा गया...

पटना के खाजपुरा शिव मंदिर से ग्राउंड रिपोर्ट, बेली रोड में छा गया है कोरोना के खौफ का सन्नाटा

19-Apr-2020 11:04 AM

By Aryan Anand

PATNA : राजधानी पटना के खाजपुरा में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पटना के खाजपुरा शिव मंदिर के पास जब फर्स्ट बिहार संवाददाता आर्यन आनंद पहुंचे तो उन्हें वहां जिंदगी ठहरी हुई सी दिखी। पूरे इलाके में केवल कोरोना के खौफ का सन्नाटा दिख रहा है। 


लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना ऊंघ रही है। लोग घरो में कैद हैं। ऐसे में पटना की हृदय स्थली बेली रोड में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। खाजपुरा में रफ्तार थम गयी है। खाजपुरा शिव मंदिर के आस-पास लगने वाली सब्जी की दुकानें भी नदारद हैं। ठीक शिवमंदिर के बगल वाले मुहल्ले जहां कोरोना पॉजिटिव पायी गयी महिला का घर हैं उसे सील कर दिया गया है। मुहल्ले के आस-पास पुलिस की तैनाती कर दी गयी है। यानि पूरा इलाका रेडजोन में तब्दील हो चुका है।


इससे पहले शनिवार की शाम पटना के खाजपुरा इलाके की रहने वाली 32 साल की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार की नींद रात उड़ी रही। अधिकारी लगातार खाजपुरा से लेकर राजा बाजार जगदेव पथ तक के इलाके में गश्त करते रहे। इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। राजधानी पटना में ऐसा पहली बार हुआ है कि हॉटस्पॉट का इतना बड़ा दायरा किया गया हो। मेडिकल स्टाफ की टीम लगातार इस इलाके में मौजूद है। जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी रात भर इस इलाके में गश्त करते रहे।राजा बाजार का इलाका सरकार और जिला प्रशासन के लिए पहले से ही सेंसेटिव रहा है और ऐसे में राजा बाजार के खाजपुरा से पॉजिटिव मरीज का निकल आना सरकार की बेचैनी बढ़ा गया है।


पटना की खाजपुरा की रहने वाली जिस महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और यही प्रशासन के लिए बड़ी मिस्ट्री बन चुका है। अधिकारी लगातार जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि आखिर इस महिला तक संक्रमण कहां से पहुंचा। स्वास्थ विभाग के अधिकारी लगातार इस पूरे इलाके की स्कैनिंग कर रहे हैं। खाजपुरा की जिस महिला को कोरोना हुआ उसका पति एटीएम वैन का ड्राइवर है। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अब लगातार यह डाटा खंगाला जा रहा है कि वह किन इलाकों के एटीएम में सर्विस के लिए पहुंचा था। एटीएम वैन को सेनेटाइज किया गया है और अब आगे की स्कैनिंग को लेकर अधिकारी माथापच्ची कर रहे हैं।