ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना में सेफ शेल्टर तलाश रहे जमाती, इंद्रपुरी मुहल्ले में आधा दर्जन जमाती...

पटना में सेफ शेल्टर तलाश रहे जमाती, इंद्रपुरी मुहल्ले में आधा दर्जन जमाती छिपे थे लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले फरार

16-Apr-2020 08:59 AM

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में जमातियों पर लगातार सरकार की नजर है। ऐसे में पटना के अंदर छिपे जमाती लगातार सेफ शेल्टर की तलाश में जुटे हुए हैं। पटना के इंद्रपुरी मोहल्ले में आधा दर्जन जमातियों के छिपे होने की खबर सामने आई लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले ही यह जमाती वहां से फरार हो गए हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रपुरी मोहल्ले के रोड नंबर 11 में बीती रात स्थानीय लोगों ने कुछ हलचल देखी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक घर में तकरीबन आधा दर्जन लोग बाहर से पहुंचे थे। लोगों ने जब छानबीन शुरू की तो यह बात सामने आ गई कि बाहर से आने वाले लोग जमाती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी डाली लेकिन पुलिस सुबह के वक्त जब इंद्रपुरी मोहल्ले के रोड नंबर 11 पहुंची तब तक जमाती वहां से निकल भागे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में सुस्ती दिखाई है।


राज्य सरकार के पास जो इनपुट है उसके मुताबिक जमाती अभी भी पटना में छिपे हुए हैं। सरकार की तरफ से बार-बार कहने के बावजूद जमाती अब तक सामने आकर अपनी पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों की तरफ से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने जो सुस्ती दिखाई है वह बेहद चौंकाने वाला है।